दिल्ली में युवकों ने बच्चे की दी बलि, यह बताई वजह…

250
#two-year-old girl throat was sanded
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में छह साल के बच्चे की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना को लोधी काॅलोनी में शनिवार देर रात को दो युवकों ने अंजाम दी। दोनों युवकों ने गल रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को रात करीब 1 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार के रहने वाले है आरोपित

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित में एक की उम्र 18 व दूसरे की 22 साल है और उनकी पहचान विजय कुमार व अमर कुमार के रूप में हुई है। दोनों ही बिहारी के कटिहार के रहने वाले हैं। दोनों युवक बच्चे के माता-पिता के साथ निर्माणाधीन सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। शनिवार रात 12:40 बजे लोधी कालोनी से पीसीआर काल के माध्यम से उन्हें बच्चे की हत्या की जानकारी मिली। काल सीआरपीएफ हेडक्वार्टर के सुरक्षा प्रभारी ने किया था। उन्होंने बताया कि दो युवकों ने मिलकर एक छह वर्षीय बच्चे का गला काट दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम की धमकी, ईमेल से भेजी गई चिट्ठी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में काम कर रहे एक दंपती के बच्चे के रूप में की। वे दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे जब बच्चा अपने घर की ओर जा रहा था तो आरोपितों ने उसे अपने पास बुलाया। बच्चा आरोपितों को पहचानता था इसलिए वह उनके पास चला गया। इसी दौरान आरोपितों ने इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। दोनों निर्माणाधीन इमारत में सीमेंट कटर का काम कर रहे थे और गांजा- चरस के आदी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने पर आरोपित बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में लगाई जा रही आग, चार अराजक तत्व गिरफ्तार, जानें क्या बोले डीजीपी

इसी दौरान एक आरोपित ने कहा कि उसने सपना देखा था कि भोलेनाथ चाहते हैं कि वे दोनों मिलकर एक बच्चे का गला काट दें, यानि बलि दें। पुलिस का कहना है कि आरोपितों व पीड़ित परिवार के बीच कोई जाती दुश्मनी नहीं थी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही- रिश्वत ले रहे विद्युत विभाग के दो कर्मियों को पकड़ा

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।