न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। शहर से सटे गौलापार के पशु स्वास्थ्य केंद्र में आज एक सनसनीखेज घटना हुई है। यहां एक फार्मासिस्ट ने अस्पताल में तैनात डॉक्टर का सिर फोड़ दिया (In Haldwani the pharmacist attacked the doctor)। इसके बाद खुद जहर खा लिया। फिलहाल दोनों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना गौलापार कुंवरपुर राजकीय पशु चिकित्सालय की है।
अस्पताल में तैनात कमलुवागांजा निवासी विनीता टोलिया जंगपांगी ने बताया कि वह राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी हैं। अस्पताल में भुवन चंद पंत नाम का शख्स फार्मासिस्ट है। वह कुछ काम नहीं करता था। इसलिए इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई थी। एक दिन पहले भुवन का ट्रांसफर कर दिया गया। इससे भुवन आक्रोशित हो गया।
डा. विनीता के मुताबिक शनिवार को सुबह 10 बजे वह अस्पताल पहुंचीं। इस बीच भुवन आक्रोशित होकर लकड़ी लेकर उनके केबिन में आया और उसी लकड़ी से सिर पर हमला कर दिया (In Haldwani the pharmacist attacked the doctor)। इससे वह लहूलुहान हो गई। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पति को दी और पुलिस भी पहुंची। इसके बाद डॉ. विनीता को बेस अस्पताल लेकर गए। इधर, फार्मासिस्ट भुवन ने डॉ. विनीता पर हमला करने के बाद जहर खा लिया। उसे भी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)