कुमाऊं में बढ़ेगी और महंगाई, पहाड़ पर सामान की माल ढुलाई 16 फीसद तक बढ़ी

478
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्राें में महंगाई और बढ़ने वाली है। क्योंकि ट्रांसपोर्टरों ने माल ढुलाई का भाड़ा (transportation fare increased in kumaon) बढ़ा दिया है। यह भाड़ा 16 फीसद बढ़ाया गया है, जो 10 रुपये से लेकर 30 रुपये के बीच है। कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने इसे लेकर एक साथ बैठक पर किराया बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। नई दरें 10 मई से लागू होंगी।

पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश सामान हल्द्वानी से ही भेजा जाता है। इसमें तेल, साबुन, सब्जी, नमक, सीमेंट, सरिया, ईंट से लेकर राशन तक की सामग्री शामिल है। अब माल ढुलाई बढ़ने (transportation fare increased in kumaon) से हर किसी के दाम बढ़ेंगे। जहां निर्माण सामग्री की लागत बढ़ेगी। वहीं, खाने की वस्तुओं पर भी असर दिखेगा। नई दरों के मुताबिक अल्मोड़ा, रानीखेत सामान पहुंचाना 10 रुपये तक महंगा होगा तो मुनस्यारी, धारचूला के लिए 30 रुपये अधिक (transportation fare increased in kumaon) चुकाने होंगे। इस पर पांच फीसदी जीएसटी भी लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे

कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार नेगी ने बताया कि डीजल का भाव 97 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यही नहीं, टायर, ट्यूब आदि मोटर पाट्र्स की कीमत भी बढ़ी है। वाहनों का इंश्योरेंस, फिटनेस, टैक्स भी महंगा हुआ है। इसकी भरपाई के लिए ही माल ढुलाई का भाड़ा (transportation fare increased in kumaon) बढ़ाना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश- चारधाम यात्रा में बेहतर हो यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था
हल्द्वानी से अब इतना लगेगा किराया (रुपये प्रति क्विंटल)
स्थान ——— किराया पहले ——— किराया अब
नैनीताल ———- 70 ——— 77
अल्मोड़ा ———- 90 ——— 100
रानीखेत ———- 90 ——— 100
बागेश्वर ——— 120 ——— 140
पिथौरागढ़ —— 160 ——— 180
बेरीनाग ——— 150 ——— 170
थल ————– 170 ——— 190
धारचूला ——— 230 ——— 260
मुनस्यारी ——— 250 ——— 280
चम्पावत ——— 150 ——— 165

 

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे जंगल- आग की चपेट में आए स्कूल के तीन कमरे, फर्नीचर भी जला

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।