ऊधमसिंह नगर में किसानों ने बैरियर तोड़े, पुलिस पर चढ़ा दिए ट्रैक्टर। जानिए फिर क्या हुआ

217
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, ऊधमसिंह नगर।

नई कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन में भाग लेने जा रहे आज उधम सिंह नगर के किसानों को रोकना पुलिस के लिए भारी पड़ गया। बाजपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने दिल्ली कूच किया लेकिन दोराहा पर जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, किसान उग्र हो गए। पुलिस और किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, अंततः किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को तोड़ डाला। किसानों की बड़ी संख्या देख पुलिस प्रशासन ने भी रास्ता छोड़ दिया। सितारगंज में भी पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया तो किसानों ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसमें पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है।
सितारगंज में पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरियर लगा रखे थे। आज जब सैकड़ों की संख्या में किसान उमड़े तो पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। रोकने पर किसानों ने ट्रेक्टर चढ़ा दिया। जिसमें एक दरोगा और तीन पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। ऊधमसिंह नगर कब एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से बात की है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर एसओजी जारी, 50 जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच