Uttrakhand Big News : केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा पर रोक, इसलिए उठाया गया यह कदम

259
# Registration mandatory for Chardham Yatra
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते सरकार ने केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। मौसम सही होने पर यात्रा फिर से शुरू होगी। बदरीरनाथ धाम में इस समय हल्की बारिश हो रही है, मगर यहां यात्रा पर अभी रोक नहीं लगाई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह से ही राज्य के इलाकों में बारिश हो रही है। एहतियातन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्य पडावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किराए के कमरे में मिले भाई-बहन के शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जता रही यह संभावना

धर, उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने भी गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा फि़लहाल रोक दी है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैंं, उन्हें सुरक्षित गंतव्य को जाने को कहा जा रहा है। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बडकोट में रोका गया है, जबकि गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी और भटवाड़ी के पास रोका जा रहा है। गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम में बारिश और बफऱ्बारी के आसार बने हुए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट- उत्तराखंड में बदल रहा मौसम, कल से बारिश की संभावना

ऐसे ही लेटेस्ट और रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।