कृष्ण जन्माष्टमी पर सरकार की भक्तों को नई खुशखबरी, मिलने जा रहा यह बड़ा तोहफा

342
खबर शेयर करें -

एनजेआर, देहरादून : प्रदेश सरकार कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण और भगवान राम के भक्तों के लिए अच्छी खुशखबरी लेकर आई है। सरकार की योजना कृष्ण सर्किट बनाने की है। इसमें सरकार भगवान श्री कृष्ण के जुड़े सभी स्थलों को जोड़ेगी। इसके साथ ही रामायण सर्किट भी तैयार करने के निर्देश अफसरों को दे दिए गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि जल्द ही मसौदा तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। महाराज ने बताया कि राज्य में रामायण सर्किट बनाने का निश्चय 2018 में किया गया था। इस कड़ी में अब इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। रामायण। सर्किट में ऋषिकेश के भरत मंदिर, शत्रुघ्न मंदिर व देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर समेत अन्य क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

महाभारत सर्किट का घटेगा आकार

सतपाल महाराज ने कहा कि महाभारत सर्किट के तहत देहरादून के लाखामंडल से लेकर केदारनाथ तक का क्षेत्र शामिल करने का प्रस्ताव है। केंद्र सरकार ने इस सर्किट के लिए प्रसाद योजना में सैद्धांतिक सहमति दे दी है, लेकिन इसका आकार बड़ा बताया है। महाराज ने कहा कि यदि केंद्र चाहेगा तो इस सर्किट का आकार कुछ कम किया जाएगा।