कुमाऊं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व संयोजिका की कोराना से मौत, पार्टी में शोक

160
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, अल्मोड़ा

कोरोना की बढ़ती रफ्तार जानलेवा बन गई है। गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता एवं कुमाऊं भाजपा की पूर्व संयोजिका नर्मदा तिवारी का निधन हो गया। वह कई दिनों से संक्रमण से ग्रस्त थीं। बीती रात कोविड हास्पिटल बेस चिकित्सालय में उन्होंने दम तोड़ दिया।
भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी बीते कई दिनों से अस्वस्थ थीं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर परिजन उन्हें बीते बुधवार को चिकित्सालय ले गए। एहतियातन उनके स्वैब नमूनों की जांच कराई गई। इसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। । जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। चिकित्सालय सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेत्री पहले से ही मधुमेह व हाइपरटेंशन से ग्रसित थीं। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दरमियान उन्होंने दम तोड़ दिया। नर्मदा तिवारी भाजपा की सक्रिय व समर्पित रहने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में संगठन खासतौर पर महिला मोर्चा को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई।
गोलनाकरड़िया निवासी नर्मदा जाख तिवारी गांव की पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहीं। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे