केजरीवाल को लेकर पुराने साथी का सनसनीखेज दावा, बनना चाहते हैं खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री

369
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सनसनीखेज दावा किया गया है। यह दावा प्रसिद्ध कवि और केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास ने किया है। कुमार विश्वास ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला भी बताया था। केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।

विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।