spot_img

नैनीताल में बड़ी दुर्घटना, आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत। ऐसे हुआ हादसा

 

Newsjunction24.com
नैनीताल : नैनीताल जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार को एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमें सवार 11 लोगों में से आठ लोगों के मरने की सूचना आ रही है। घटना को लेकर पुलिस वा प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है, साथ ही निर्देश दिए हैं की मामले की जांच की जाए, पीड़ितों के परिजनों की मदद की जाए।

यह घटना शुक्रवार सुबह की है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक पिकअप वाहन ओखलकांडा के पतलोट से हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ। इसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार रास्ते में छीड़ाकान के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। खाई इतनी गहरी थी कि मौके पर ही छह लोगाें की मौत हो गई थी।

वहां से गुजरने वालों ने घटना को देखा तो तत्काल ग्रामीणों को एकत्र किया और राहत ब बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों व मृतकों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक ओखलकांडा क्षेत्र के ही डालकन्या व अधौड़ा गांव के हैं। इसमें पत्नी-पत्नी, बेटा भी शामिल है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!