spot_img

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग बंद, पिथौरागढ़ में वाहन बहे व फंसे हैं कई पर्यटक

एनजेआर, नैनीताल। कुमाऊं में बारिश का कहर लगातार बरस रहा है। पिथौरागढ़ में जबरदस्त भू-स्खलन से 50 मार्ग बंद हो गए हैं तो दो वाहन बह गए हैं। थल-मुनस्यारी मार्ग पर एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। इधर, हल्द्वानी से नैनीताल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 पर मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर बल्दियाखान के पास सुबह करीब 10 बजे भारी मात्रा में मलबा आ गया है, और मलबे का आना लगातार जारी है। इस कारण दोनों ओर रोडवेज की बसों के साथ ही दर्जनों वाहन फंस गए हैं। करीब 1 घंटे के बाद जेसीबी मौके पर पहुंची है। वाहनों को ज्योलीकोट से मस्जिद तिराहा भवाली होते हुए डाइवर्ट किया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!