अब एक घंटे में तय होगी पंतनगर से दिल्ली की दूरी, देहरादून भी 45 मिनट में पहुचेंगे, शुरू हो गई यह सेवा

415
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। कुमाऊं के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली और देहरादून के लिए हवाई मार्ग से यात्रा करने की चाह रखने वालों की ख्वाहिश अब पूरी हो गई है। दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच इंडिगो एयरलाइंस (indigo airlines) ने 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू कर दी है। इसके लिए इंडिगो (indigo airlines) ने फ्लाइट शेड्यूल भी जारी कर टिकटों की बुकिंग लगभग 15 दिन पूर्व ही शुरू कर दी थी। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर-दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी। वहीं देहरादून का सफर भी करीब 45 मिनट में ही पूरा हो जाएगा।

इंडिगो एयरलाइंस (indigo airlines) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग डेढ़ माह पहले दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण व कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज से शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो (indigo airlines) प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर 15 दिन पूर्व टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी। इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 और दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराए का दावा किया था।

यह भी पढ़ें 👉  चैकिंग में स्कूटी चालक ने की चौकी प्रभारी को कुचलने की कोशिश, गंभीर

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि इंडिगो (indigo airlines) का दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच फ्लाइट शुरू करने का फाइनल शेड्यूल मिल चुका है। इसके तहत 72 सीटर विमान से यह हवाई सेवा रविवार से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही- रिश्वत ले रहे विद्युत विभाग के दो कर्मियों को पकड़ा
इंडिगो का शेड्यूल

फ्लाइट संख्या    प्रस्थान     समय       आगमन     समय

6ई-7324       दिल्ली     12:45     पंतनगर     13:50

6ई-7325       पंतनगर    16:25     दिल्ली     17:35

6ई-7326       पंतनगर    14:10     देहरादून    15:00

6ई-7327      देहरादून      15:20     पंतनगर    16:05

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  किराए के कमरे में मिले भाई-बहन के शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जता रही यह संभावना

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।