spot_img

भाजपा के दामन पर एक और दाग, अब जिला पंचायत उपाध्यक्ष नाबालिग के घिनौने आरोप में फंसे। पुलिस भी हैरान, की गई बड़ी कार्रवाई

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।

प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी अभी अपने विधायक महेश नेगी पर लगे यौन शोषण के आरोप को धो नहीं पाई थी कि अब इसी पार्टी के ऊधमसिंह नगर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष की घिनौनी हरकत सामने आई है।
यह ताजा मामला दिनेशपुर थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग लड़की से पहले दुष्कर्म और फिर उसके बाद अपहरण कर शादी कराने के आरोप में वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनेशपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें आरोप है कि बीते 17 जून की रात को भटबोझ लच्छी गांव निवासी अर्जुन सिंह अपने रिश्तेदार (रंजीत और गुमान सिंह) समेत अन्य दो लोगों के साथ उसके घर आए थे। इस दौरान सभी लोग उसकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती जिला पंचायत उपाध्यक्ष के यहां उठाकर ले गए, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। उसके बाद आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को सुबह करीब चार बजे घर छोड़ गए थे। इस दौरान उन्होंने घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, महिला ने इन सभी पर बेटी को जबरन अगवा कर दुष्कर्म करने और अब शादी करवाने का आरोप लगाया है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!