अभिनेत्री पायल घोष का सनसनीखेज खुलासा, बोलीं-अनुराग ने यह सब कर डाला मेरे साथ। मोदी जी, मेरी रक्षा करो

149
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुंबई।

बॉलीबुड में मचा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत मर्डर केस, रिया चक्रवर्ती, फिर ड्रग्स के खेल के बाद अब अभिनेत्री पायल घोष ने भी सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। उन्होंने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। यह खुलासा उन्होंने ट्वीट कर किया है।
एक चैनल को इंटरव्यू में उन्होंने पूरे मामले पर कहा की अनुराग ने पहले मिलने पर उनसे बहुत अच्छा बर्ताव किया। लेकिन दुवारा बुलाया तो उन्होंने तमाम इच्छाएं सामने रख दीं। घर मे ही बनी एक लाइब्रेरी में ले गए, जहां एडल्ड फ़िल्म चला दी और न्यूड होकर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। हिट फिल्म पाने के लिए इस तरह के सहयोग को उन्होंने सामान्य बात भी बताया था।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि उनको न्याय चाहिए, और जानमाल को खतरा है। इधर, अनुराग कश्यप का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। इसमें किसी भी स्तर की जांच कराई जा सकती है।

महिला आयोग हुआ गंभीर
राष्ट्रीय महिला आयोग ने पायल के आरोप को गंभीरता से लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पायल से कहा है कि वह अपनी शिकायत आयोग को दें। इस पर आयोग जांच कर कार्रवाई करेगा।

अनुराग कश्यप के मामले पर बंटा बॉलीवुड
अनुराग कश्यप पर लगे आरोप के बाद बॉलीवुड फिर बंट गया है। अभिनेत्री तापसी तन्नू ने अनुराग का समर्थन किया है। कहा है कि अनुराग जी सज्जन व्यकि हैं, वह नहीं समझ पा रही हैं कि पायल ने यह आरोप आखिर क्यों लगाया होगा।