Pithoragarh crime news : पिथौरागढ़ में पत्नी ही बन गई खून की प्यासी !…कुछ ऐसे हुआ घटनाक्रम

274
खबर शेयर करें -

 

पिथौरागढ़ : जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक युवक सुमित सिंह मूल रूप से बांस क्षेत्र के तल्लाखेत गांव का रहने वाला था। वह हीलिंग टच अस्पताल में कैंटीन चलाता था। बेहद सीधे सादे और मिलनसार स्वभाव के सुमित को अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में ही रहने के लिए एक कक्ष आवंटित किया हुआ था। मृतक की मां मनोरमा देवी ने बताया कि उसके पुत्र का विवाह नौ माह पूर्व बागेश्वर निवासी मनीषा सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही मनीषा सुमित के साथ झगड़ती रहती थी उसकी जिद थी कि सुमित उसे गांव की बजाय बाजार में रखे। मनोरमा देवी ने बताया कि 22 अगस्त को मनीषा अपने स्वास्थ की जांच के लिए गांव से अस्पताल आई थी। जांच के बाद वह अस्पताल में आवंटित कक्ष में ही रूकी थी। सोमवार की सुबह वह भाटकोट में रहने वाले सुमित के ताऊ जगदीश सिंह के आवास पर पहुंची और उसने बताया कि सुमित उसके साथ झगड़ रहा है। ताऊ जगदीश सिंह कमरे में पहुंचे तो सुमित मृत पड़ा था। मनोरमा देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू मनीषा ने ही सुमित की हत्या की है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को थाने का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को मौके पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज करना पड़ा। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव को उठाया और अंतिम संस्कार किया।