मेडिकल कराने गई किशोरी का पुलिस बाहर करती रही इंतजार पर किशोरी चकमा देकर प्रेमी के साथ हुई फिर फरार, जानिए कहां का मामला

175
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, बरेली।

प्रेमी के साथ एक माह पूर्व भागी फतेहगंज पश्चिमी इलाके की किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। मेडिकल परीक्षण कराने के लिए महिला सिपाही के साथ उसे जिला अस्पताल भेजा। किशोरी जिला अस्पताल से महिला सिपाही को चकमा देकर दोबारा अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में थाना पश्चिमी में गुमशुदगी दर्ज की गई है। किशोरी को पुलिस ने दोबारा ढूंढना शुरू कर दिया है।

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी एक माह पहले शहजाद नामक युवक के साथ फरार हो गई थी। वह उसका दूर का रिश्तेदार है। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद किशोरी के पिता की ओर से थाना फतेहगंज पश्चिमी में शहजाद के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी थाने की महिला सिपाही कृष्णा और किशोरी के मां-बाप के साथ उसे जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। महिला सिपाही हॉस्पिटल के जरूरी दस्तावेज का फॉर्म भरने लगी। इसी दौरान किशोरी दोबारा फरार हो गई। जिला अस्पताल में उसे काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इस पर मामले की सूचना फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर को दी गई। एसपी देहात डा. संसार सिंह ने बताया कि थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। आशंका है कि जिसके साथ वह पहले गई थी। दोबारा भी उसी के साथ फरार हो गई है। सिपाही ने ड्यूटी में लापरवाही बरती है। मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने कर दिया मासूम बेटी का कत्ल, गिरफ्तार