महिला सिपाहियों की साथ लगाता है ड्यूटी फिर छेड़छाड़ करता है थानेदार। जानिए सनसनीखेज मामला

291
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

डीआईजी साहब, हम लोगों को दरोगा जी से छुटकारा दिला दीजिये। हर वक्त महिला सिपाहियों की ही ड्यूटी अपने साथ लगाते हैं और फिर आशिक मिजाजी बातें करने के साथ ही छेड़छाड़ भी करते हैं। उन्हें घूरते है, मनचली बातें करते है…। महिला सिपाहियों ने डीआईजी से दरोगा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
बदायूं में तैनात दरोगा पर महिला सिपाहियों ने छेड़खानी और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया। एसएसपी से जब इसकी की तो जांच की गई। एक महिला दरोगा ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद महिला दरोगा ने डीआईजी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी है। जांच में बताया गया है कि थानेदार दरोगा महिला सिपाहियों पर गलत नियत रखता है। दरोगा काफी आशिक मिजाज है। दरोगा के आतंक की वजह से महिला सिपाही अपना तबादला दूसरे थाने में करवा रहीं हैं। दरोगा की हरकतों को जानने के बाद बदायूं एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था।
महिला सिपाही ने दरोगा को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। डीआईजी ने कार्रवाई को लेकर एसएसपी बदायूं को निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार