न्यूज जंक्शन 24, रामनगर।
रामनगर में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी रोते-बिलखते अपने मायके पहुंच गई, इसके बाद पति ने फोन करके उसको तलाक, तलाक…तलाक बोल दिया। परेशान पत्नी ने महिला आयोग और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पति को बुलाया है।
रामनगर क्षेत्र के ग्राम आदर्शनगर पुछड़ी निवासी गुलिस्ता महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास पहुंची। और उन्हें दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह मोहल्ले के ही लड़के से तीन साल पहले हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार तेजी से बदलने लगा। दो बार वह गर्भवती हुई तो उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। तीसरी बार मे उसकी ज्यादा जिद पर बेटा हुआ। वह दो साल का है। अब फिर से पांच माह के गर्भ से है। महिला का आरोप है कि पति उसे छोडऩा चाहता है। कभी उसको खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता। कह देता है कि मायके से ले आओ। रविवार रात में भी उसके पति ने उससे मारपीट की। वह रात में ही पति से बचकर अपने मायके आ गई। लोहनी ने बताया कि पीडि़ता को कोतवाली ले जाकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने महिला के पति को जांच के लिए कोतवाली बुलाया है।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)