नैनीताल और यूएसनगर में बन रहे इस प्रोजेक्ट पर उठा बड़ा सवाल, मेनका गांधी के पत्र ने सरकार को हिलाया

141
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने नैनीताल के बैलपड़ाव और ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में प्रवासी पक्षियों के लिए बनाए जा रहे कम्युनिटी रिजर्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर रिजर्व बनाए जाने की आड़ में खनन करने और राज्य के अफसरों पर खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया है। मेनका के पत्र से शासन में खलबली है। पत्र में मेनका ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कम्युनिटी रिजर्व की जांच के संबंध में रिपोर्ट भी मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले विधायक, कहा- मेरा मानसिक संतुलन हो चुका खराब, कर दो ये काम

सीएम को लिखे पत्र में मेनका गांधी ने कहा कि 26 अक्टूबर 2020 को भी उन्होंने कम्युनिटी रिजर्व के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण के शासनादेशों द्वारा जिन आदेशों में बर्ड रिजर्व बनाने की बात कही गई है, उन स्थानों का मुख्य उद्देश्य केवल खनन है। उन्होंने पत्र में सवाल उठाया है कि क्या इस बात का सर्वे किया गया है कि यहां कौन-कौन से प्रवासी पक्षी आते हैं और कहां से आते हैं। बर्ड रिजर्व बनाने के लिए अन्य कौन से स्थान चुने गए हैं, इससे उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने पत्र में कहा कि कम्युनिटी रिजर्व बनाने के लिए अन्य कौन से स्थान चुने गए हैं। इससे उन्हें अवगत कराया जाए। जबकि प्रमुख सचिव वन के सात अगस्त 2020 के शासनादेश को निरस्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में जोरदार धमाका, मोर्टार फटने से आठ लोग गंभीर