spot_img

श्रीलंका में सिल रही रावण की पोशाक और जनकपुरी नेपाल में श्री राम की। रजा मुराद बनेंगे अहिरावन। जानिए तैयारियां

न्यूज जंक्शन 24, अयोध्या।

अयोध्या में इस बार ऐतिहासिक श्री राम की लीला के दर्शन होंगे। इसकी व्यापक तैयारियां चल रही हैं। श्री राम की पोशाक उनकी ससुराल जनकपुरी (नेपाल) से बनकर आ रही है तो लंकापति रावण श्री लंका के कपड़े पहनेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते भले इस बार आमने-“सामने इसे देखने का सौभाग्य नहीं मिले, मगर इसकी कमी भी आपको नहीं खलने दी जाएगी। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक इसका लाइव प्रसारण आपको यू-ट्यूब समेत विभिन्न माध्यमों से दिखाया जाएगा।
सरयू तट के लक्ष्मण किला परिसर में होने वाली इस रामलीला का क्रेज इस बार विदेशों तक है। सभी कलाकार भी ऐसे हैं, जिनके अभिनय को दुनिया देखना चाह रही है। फ़िल्म अभिनेता असरानी नारद की भूमिका में दिखेंगे, रजा मुराद अहिरावन का किरदार अदा कर रहे हैं। जानेमाने अभिनेता शहबाज रावण के रॉल में दिखेंगे। यही नहीं अभिनेता से सांसद बने रविकिशन भरत तो मनोज तिवारी अंगद के रॉल में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि श्री राम की लीला में परम्पराओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जैसे श्री राम की पोशाक ससुराल जनकपुरी से आर रही है तो लंका के राजा रावण भी अपनी ड्रेस श्रीलंका में बनवा रहे हैं। ऐतिसाहिक स्वरूप में होने वाली इस रामलीला का को देखने के लिए इस बार पूरी दुनिया लालायित है। श्री रामलीला कमेटी के सुभाष मलिक ने बताया कि सभी को लाइव प्रसारण दिया जाएगा, ताकि कोरोना मानकों का पालन कराया जा सके।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!