हल्द्वानी में जुटे कुमाऊं भर के रोडवेज कर्मचारी, कमल पपने के नेतृत्व में भरी यह बड़ी हुंकार। सरकार को दिया अल्टीमेटम

391
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी तमाम मांगों को लेकर फिर हुंकार भरी है। साथ ही उप्र और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर मिली सफलता के लिए यूनियन के योगदान और सरकार के प्रयासों की सराहना की गईं।

कुमाऊँ मंडल स्तर की बैठक का आयोजन यूनियन के कैम्प कार्यालय में हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल ने किया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कमल पपने ने कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम की स्तिथि को सबको मिलकर सही करना है। परिवहन निगम में टायरों और स्पेयर पाटर्स की समस्या लगातर जटिल हो रही है, बुकिंग क्लर्क और कार्यालय सहायक बनाने की प्रक्रिया कुछवे की चाल से चल रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक- यहां मुंह बोले मामा ने सात वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बैठक में सरकार से मांग की गई कि विशेष श्रेणी /संविदा के चालक-परिचालकों-कार्यशाला के 3500 कर्मचारियो का नियमितीकरण किया जाय, परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाना कर्मचारियों के मौलिक अधिकार का हनन है, यूनियन इसका पुरजोर विरोध करेगी। परिवहन निगम में वर्तमान में बसो की दशा काफी खराब है, पीक सीजन को देखते हुऐ निगम के बस बेड़े में 250 बसो को खरीदा जाय।

उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तरप्रदेश परिवहन निगम से परिसम्पत्ति बंटवारे में मिली राशि मे यूनियन के योगदान को सराहा गया, प्रदेश में कुमाऊँ मंडल के बागेश्वर डिपो को बनाने पर परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया गया,कई वर्षों से पहाड़ और मैदानी मार्गो पर बंद बसो के संचालन को पुनः खोला जाय, हल्द्वानी बस अड्डे पर अवैध रूप से हो रही डग्गामारी को बंद किया जाय,ढाबो के नाम पर सभी डिपो में चालक-परिचालकों का उत्पीड़न बंद किया जाय, हल्द्वानी डिपो में वर्कशाप में तैनात कई कर्मचारियों ने अन्य संगठनों से आये पदाधिकारियो ने कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य, शिक्षा की दृष्टि से मॉडल बनेंगे इस दूरस्थ विकासखंड के 14 गांव

बैठक में कुमाऊँ मंडल के रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली, अल्मोडा, रानीखेत, रुद्रपुर डिपो से पदाधिकारी शामिल थे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल, मंत्री रघुवीर चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री देहरादून क्षेत्र के पी सिंह, विपिन कुमार, बलदेव सिंह, गुरुवेल सिंह, दयाल जोशी, जितेंद्र कुमार, डी एल साह, मो जमील खां, रामअवध यादव, हरीश जोशी, जलील अहमद,आर पी यादव, अनिल कुमार, मनोज भट्ट, गोपेश्वर प्रसाद, मन्निन्दर सिंह, अमित कुमार, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मण अधिकारी, सतनाम सिंह, ईस्वर सिंह, सुरजीत सिंह, मुकेश शर्मा, नरेश पाल, आनंद बिष्ट किशोरी लाल, इकबाल अहमद, दिनेश दुम्का, ललित प्रसाद,नवीन लोहनी, सुनील बिष्ट, सूरज बाबू, कमल धामा,अख्तर चौधरी,आफताब अहमद,किशोरी लाल,ज्ञान प्रकाश,बसंत जीना, ब्रजेश सिंह, भूपेंद्र राठी,विजय पाल,सुनील जोशी, जफर हुसैन, संदीप बिष्ट,  सचिन कुमार, ओमप्रकाश शामिल थे।