Robber bride in bareilly-बरेली के ससुरालियों को नशीली चाय पिलाकर फुर्र हुई हल्द्वानी की लुटेरी दुल्हन, जानिए पूरा मामला

544
robber bride
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, बरेली। बरेली में लुटेरी दुल्हन (robber bride) का मामला सामने आया है। शादी की एक रात के बाद रसोई रश्म की चाय में नशा मिलाकर पिलाने के बाद वह सामान समेट फुर्र हो गई। होश में आये परिजनों ने सोमवार को पुलिस में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

पूरा मामला हल्द्वानी और बरेली जिले से जुड़ा हुआ है। बरेली के सीबीगंज (cb ganj) थाना क्षेत्र के चंद्रपुर काजियान गांव निवासी तुलाराम ने अपने बेटे प्रदीप की शादी हल्द्वानी (Haldwani) निवासी अनीता से बीते 13 अक्टूबर, 2022 को की थी शादी की सभी रस्में आर्य समाज मंदिर में हुईं। शादी के बाद नई बहू ने शुक्रवार शाम रसोई की रस्म निभाई। इसी दौरान प्लान के अनुसार ससुरालियों के लिए उसने चाय बनाई। ससुराल वालों का आरोप है कि चाय में नई बहू ने नशीला पदार्थ मिला दिया। सभी ने चाय पी और बेहोश हो गए। इसके बाद नई दुल्हन लाखों की कीमत का सोना और घर में रखी नकदी समेटकर फुर्र हो गई। करीब 12 घंटे बाद ससुराल वालों को होश आया तब उन्हें नई दुल्हन घर में नहीं दिखी। इसके बाद उन्हें अनिता (robber bride) की करतूत का पता लगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार

ससुराललियों ने दुल्हन के बहनोई राजू और शादी कराने वाले बिचौलिये चांद बाबू को फोन किया पर दोनों ने फोन काट दिया। थाने पहुंचकर लड़के के पिता तुलाराम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी लिखाई है। इंस्पेक्टर सीबीगंज सतीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। mobile लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैदियों ने महिला को पिलाई नशीली को‌ल्ड्रिंक, फिर पुलिस वैन में बनाया हवस का शिकार

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।