spot_img

बरेली में उड़ी कोरोना वायरस से महिला की मौत की अफवाह, जानिए क्या थी वजह

बरेली। निजी अस्पताल में चीन में फैले कोरोना वायरस की चपेट में आकर एक महिला की मौत की अफवाह से हड़कंप मच गया। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। जांच में पता चला कि महिला को ह्रदय रोग था। काफी दिन तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे के साथ जिला प्रशासन की टीम ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय महिला रामपुर गार्डन में रहती थी। कुछ दिन पहले अपने एक परिचित के साथ वह दुबई गई थी। 26 जनवरी को ही दुबई से बरेली आई। इसके बाद ही उसकी तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उसे चौपला चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गई। इस बीच किसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बता दिया कि महिला कोरोना वायरस से पीड़ित थी। इस पर लखनऊ के साथ दिल्ली में हड़कंप मच गया। केंद्रीय टीम के निर्देश पर शहर के स्वास्थ्य महकमे की टीम अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल प्रबंधन ने महिला के इलाज से सम्बंधित कागज दिखाए तब पता चला कि महिला को हृदय रोग था। इसके बाद टीम लौट गई।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!