spot_img

घर की सफाई के दौरान पत्नी को मिले बीमा के कागज, जिसमें था पति की दूसरी शादी का राज

खबर बरेली जिले से है। यहां एक युवक की दो पत्नियों का भेद सबके सामने आ गया है जिससे कोहराम मचा हुआ है। युवक की दूसरी पत्नी को घर की साफ सफाई के दौरान बीमा का एक कागज मिला जिसमें उसकी पहली पत्नी का नाम था। साथ में उसकी फोटो भी थी। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने मुकदमे के आदेश दिए हैं। इधर, भेद खुलने के बाद पति का कहना है कि वह दोनों को एक साथ रखकर खर्चा उठा सकता है।

आरोपी युवक बदायूं जिले का है। उसकी शादी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेशनगर निवासी प्रियंका से हुई थी। प्रियंका के पिता दरोगा थे। जिनकी अब मौत हो चुकी है। प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल पांच दिसंबर 2019 को बदायूं के बेहटा निवासी राजेश से हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजेश, सास कृष्णा देवी, देवर राजकुमार, सुभाष व सुनील दहेज को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। झगड़े ज्यादा बढ़े तो प्रियंका को लेकर राजेश नोएडा रहने लगा। वहां राजेश एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले राजेश जॉब पर गया तो प्रियंका नोयडा स्थित कमरे की साफ-सफाई करने लगी। सफाई के दौरान कुछ कागज व फोटो उसे मिले। फोटो में राजेश किसी और महिला के साथ था। कागज बीमा के थे जिस पर राजेश के साथ नीलम नाम दर्ज था। यह देखकर प्रियंका का माथा ठनका। राजेश जैसे ही घर पहुंचा तो प्रियंका ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि यह राजेश की पहली पत्नी है।
महिला ने बताया कि नीलम को लेकर पति राजेश का कहना है कि वह दोनों का खर्च उठा सकता है। दूसरी पत्नी की रजामंदी हो तो दोनों को नोयडा में साथ में भी रख सकता है। महिला ने पति पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत की बात कही तो उसने मारपीट शुरू कर दी। पांच जनवरी को उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह महिला मायके बरेली पहुंची। यहां देवर सुभाष ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश के बाद सुभाषनगर पुलिस ने ससुरालियों समेत आरोपी की दूसरी पत्नी नीलम के खिलाफ दहेज, मारपीट व धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!