पंचतत्व में विलीन हुए राजनीति के पहलवान, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

242
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्नि दी। सैफई में हुए अंतिम संस्कार के दौरान कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें विदाई दी।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का शव मंगलवार सुबह सैफई स्थित आवास से गगनभेदी नारों केसाथ करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित सैफई पांडाल ले जाया गया इस दौरान शव वाहन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रो रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव सहित पूरा परिवार साथ रहा। घर से लेकर पांडाल तक जाते वक्त मुलायम सिंह की शान में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुष्पवर्षा करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में वनों की आग न बुझी तो डीएफओ और रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तयः सीएम

सैफई पांडाल में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें तिरंगा ओढाया गया। विधायकों व अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और अखिलेश यादव को ढांढस बंधाया।

सैफई पांडाल में अंतिम संस्कार के वक्त श्रद्धांजलि देने वालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार व उनकी बेटी सुप्रिया सुले, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रफुल्ल पटेल, कारोबारी अनिल अंबानी, तेलगूदेशम पार्टी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे, प्रमोद तिवारी, वरुण गांधी, जयंत चौधरी, जयाबच्चन, अभिषेक बच्चन, राकेश टिकैत, सुब्रत राय सहारा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धधकते जंगलों पर काबू पाने के लिए जुटे हेलीकॉप्टर, पहुंच चुकी भारी क्षति