न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। शहर के बीच बने एक कांप्लेक्स में आज एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई है (half naked dead body in Haldwani)। शव की शिनाख्त अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। उसका कहना है कि नशे की लत के चलते शख्स ने आत्महत्या की है।
घटना भोटिया पड़ाव थानाक्षेत्र की है। यहां प्रेम सिनेमा के सामने निर्माणाधीन कांप्लेक्स के बेसमेंट में युवक की अर्धनग्न लाश मिली है। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि प्रेम सिनेमा के सामने कांम्पलेक्स का काम चल रहा है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि कांप्लेक्स के बेसमेंट में युवक लाश पड़ी है (half naked dead body in Haldwani)। वह टीम के साथ पहुंचे। चौकी इंचार्ज के मुताबिक, लाश की शिनाख्त की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, मगर कोई भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। अन्य थाना पुलिस को भी युवक की तस्वीर भेजकर शिनाख्त कराई जा रही है।
उन्होंने ये भी बताया कि लाश सोमवार रात की है। जिस जगह पर लाश मिली, वहां शराब की बोतल, एक पुड़िया में गांजा व धूम्रपान करने वाला पेपर मिला है। ऐसे में प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि नशा करने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)