यूपी में सपा-बसपा को झटका, इन नेताओं ने साथ छोड़ इस पार्टी का थामा दामन

495
# Akhilesh Yadav
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। सपा (SP) और बसपा के कई बड़े नेताओं ने बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (UP BJP) का चोला ओढ़ लिया। चुनाव से पहले इसे अखिलेश यादव (akhilesh yadav spP) और मायवती के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले यह जॉइनिंग मंगलवार को होनी थी, मगर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को देखते हुए इसको बुधवार को किया गया। शामिल होने वालों में सपा और बसपा के कुछ एमएलसी के अलावा कई नेता शामिल हैं।

सदस्यता ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी (UP BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। अब सपा से सेक्टर से लेकर ऊपर तक सपा कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ेंगे। अब सभी को लग रहा है कि राज्य सुरक्षित है। जहां शांति होती है वहीं विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री अब त्रिपुंड लगाता है। गरीब का सम्मान करता है। उन्होंने अखिलेश यादव (akhilesh yadav sp) पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मजदूर प्रवासी सड़क पर निकले थे, तब सपा कार्यकर्ता कहां गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य के कई दशकों से सपा के वफादार सिपाही रहे और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाया ऐसे नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल हुए हैं। पश्चिम में सपा का सफाया होगा। भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर रविशंकर सिंह पप्पू भाजपा में आ गए हैं। गोरखपुर से सपा एमएलसी सीपी सिंह आ गए हैं। आरपी निरंजन और उनकी पत्नी रमा निरंजन के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने अखिलेश यादव (akhilesh yadav sp) के उस बयान पर कड़ी टिप्पणी की जिसमें अखिलेश ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलने में उनको कमर दर्द होता है। स्वतंत्र देव ने कहा कि अगर अखिलेश (akhilesh yadav sp) को कमर दर्द हो रहा है तो वे घर पर आराम क्यों नहीं करते हैं। वे और उनके कार्यकर्ता तब कहां थे, जब कोरोना काल में मजदूर सड़क पर चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश
ये शामिल हुए भाजपा में

बलिया के समाजवादी पार्टी एमएलसी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के रिश्ते में पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू, गौतमबुद्धनगर से सपा से एमएलसी पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी, गोरखपुर से सपा एमएलसी सीपी चंद, एमएलसी रमा निरंजन और उनके पति आरपी निरंजन।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।