बनभूलपुरा हिंसा में चौकाने वाली रिपोर्ट, इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने

236
खबर शेयर करें -

 

newsjunction24.com
हल्द्वानी (haldwani) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराधी मुक्त उत्तराखंड बनाने के संकल्प के निर्देशों के क्रम में आगे बड़ते हुए पुलिस और प्रशासन बहुत बारीकी से दोषियों की खोजबीन में जुटी है। इस मामले में चौकाने वाली बात यह सामने आई है कि आरोपियों में एक आरोपी युवक कांग्रेस का नेता निकला है। अभी तक आरोपियों की सूची में समाजवादी पार्टी के नेता जावेद सिद्दीकी का नाम आया था। जिन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को इसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार को पुलिस ने अब्दुल मलिक समेत जिन नौ लोगों को वांछितों की लिस्ट में शामिल किया है, उसमें मोकिन सैफी का नाम भी शामिल है। मोकिन कांग्रेस की युवा इकाई यानी यूथ कांग्रेस में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष है। हालांकि, अब संगठन उसे पूर्व में ही निष्कासित करने की बात कह रहा है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। इधर, मामले में पुलिस अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार यूथ कांग्रेस में आनलाइन माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया था। दिसंबर 2022 में संगठन के अलग-अलग पदों पर वोटिंग के जरिये पदाधिकारियों का चुना गया था। उस समय मोकिन सैफी ने 3707 वोट हासिल कर बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर उमड़े पर्यटक- बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मची मारामारी

वहीं, बनभूलपुरा घटना के दो दिन बाद मोकिन ने एक वीडियो वायरल कर खुद को बचाने वाला बताया था।
इस संबंध में युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि बनभूलपुरा की घटना से पूर्व रुद्रपुर में हुई संगठन की बैठक में मोकिन सैफी ने अनुशासनहीनता का परिचय देते हुए हंगामा और विवाद किया था, जिस वजह से उसे यूथ कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। उसके निष्कासन आदेश की बात मीडिया तक नहीं पहुंचा पाए थे।