spot_img

अब बिहार की सियासी पिच पर निशाना साधेंगी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह, भाजपा में शामिल।

न्यूज जंक्शन 24, पटना।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह अब राजनीति में निशाना लगाएंगी। उन्होंने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्रेयसी को भाजपा चुनावी दंगल में उतारने जा रही है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्ररी महामंत्री अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
वर्ष 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली श्रेयसी सिंह भाजपा की स्टार प्रचारक भी होंगी। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्रेयसी ग्लास्गो में 2014 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी हैं। उनकी मां पुतुल सिंह बांका सीट से सांसद रह चुकी हैं।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!