spot_img

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में शिफ्ट, दिल्ली दौड़े अखिलेश, शिवपाल और अपर्णा

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर ज्यादा खराब हो गई है। उन्हें मेदांता अस्पताल की आईसीयू में रखा गया है। वह 22 अगस्त को से ही इस अस्पताल में है। मगर तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई।
मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए है। मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक आदव भी अपनी पत्नी अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है। सपा संरक्षक की तबीयत दोपहर में बिगड़ी। इसकी खबर लगते ही अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, इटावा से मुलायम सिंह के भाई अभय राम व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली चले गए हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की कामना की है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत कर मुलायम सिंह यादव की सेहत का उनका हाल जाना।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!