हल्द्वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में जोरदार धमाका, घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां तक उखड़ीं, दहला इलाका

395
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। इससे जिलाध्यक्ष के घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां तक ध्वस्त हो गईं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

घटना रात करीब 12.30 बजे की है। प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। भूतल की खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़कर दूर जा गिरे। एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे

जिलाध्यक्ष के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके इतना जोरदार था कि कहीं बम फटा हो। सभी बाहर निकले तो प्रदीप बिष्ट के आवास के भूतल के दरवाजे व खिड़कियां सड़क पर गिरी पड़ी थीं। किसी अनहोनी की आशंका में उनके घर की तरफ भीड़ उमड़ी। लेकिन जिलाध्यक्ष सहित उनका पूरा परिवार सही सलामत मिला।

यह भी पढ़ें 👉  नहाते समय चित्रकूट घाट में डूबा युवक, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

वहीं, एसपी सिटी ने मकान पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई। लेकिन घटनास्थल के हालात और मौसम उनके इस दावे पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे थे। अगर आकाशीय बिजली गिरती तो मकान के प्रथम तल पर भी नुकसान होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बस मकान के भूतल के कमरों में ही नुकसान हुआ है। पांचों कमरों के दरवाजे व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश  

घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने डीआइजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बातकर ढांढ़स बंधाया।

धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। घटना के वक्त सभी सो रहे थे कि धमाके की तेज आवाज से सभी जग गए और घबरा गए। नुकसान बहुत हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। सीएम ने भी जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रदीप बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।