spot_img

विराट व अनुष्का पर सुनील गावश्कर की टिप्पणी से प्रशंसक नाराज, जानिये क्यों

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली।


पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी दोनों के प्रशंसकों को रास नहीं आई। उन्होंने सोशल मीडिया में गावस्कर का विरोध किया। ट्रोलर्स का कहना था कि गावस्कर जैसे महान बल्लेबाज से ऐसे शब्दों और भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती।


गावस्कर ने विराट और अनुष्का पर टिप्पणी गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान की। उनके बयान को यहां लिखा नहीं जा सकता। बता दें आरसीबी के कप्तान विराट किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सभी मोर्चों पर नाकाम रहे। फील्डिंग के दौरान उन्होंने लोकेश राहुल के दो कैच छोड़े। राहुल ने 132 रन बना दिए। बाद में आरसीबी अकेले राहुल के बराबर भी स्कोर नहीं कर सकी। विराट की बैटिंग और कप्तानी पर भी सवाल उठे।


बहरहाल इस सेलिब्रिटी जोड़े पर गावस्कर की टिप्पणी लोगों को नागवार गुजरी। एक टि्वटर यूजर ने लिखा, अनुष्का और विराट के निजी जीवन पर टिप्पणी घटिया हरकत है। दूसरे ने लिखा, यह बेहद शर्मनाक है। एक खिलाड़ी के जीवन में अच्छे और बुरे दौर आते रहते हैं। तीसरे ने लिखा, गावस्कर साहब आप हमारी नजरों में सम्मान खो चुके हैं। वहीं एक ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!