spot_img

शिक्षिका के पति ने ट्यूशन पढ़ने घर आई छात्रा से किया दुष्कर्म, जानिए शिक्षिका कहां थी और ये हुआ हाल

न्यूज जंक्शन 24, हलद्वानी।

महानगर के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को शर्मनाक घटना ने सबको हिला दिया। शिक्षिका मायके गई हुई थी, छह साल की मासूम ट्यूशन पढ़ने घर आई। शिक्षिका के पति ने शिक्षिका के ना होने की जानकारी दिए बिना उसको बैठा लिया और फिर घर बंद कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। रोती-बिलखती बालिका घर पहुंची तो घर वालों के होश उड़ गए। काठगोदाम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
पुलिस के अनुसार छात्रा 18 सितंबर की शाम गौलापार में कक्षा छह की छात्रा एक शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। शिक्षिका अपने मायके गई थी। शिक्षिका का पति मोहित घर पर अकेला था। मोहित ने पत्नी के मायके होने की जानकारी बच्ची को नहीं दी और छात्रा को बहला फुसलाकर रोक लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। किसी प्रकार चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।
छात्रा के भाई ने 19 सितंबर को काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक कुमकुम धानिक ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। पुलिस अभी धारा 164 के तहत उसके कलमबंद बयान अदालत के समक्ष दर्ज कराएगी।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!