दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा थप्पड़, दुल्हन ने शादी तोड़ चचेरे भाई के साथ लिए सात फेरे  

654
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। तमिलनाडु में शादी के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के कुड्डलोर जिले में एक थप्पड़ (Groom slaps the bride) से नाराज होकर लड़की ने शादी तोड़ दी। इतना ही नहीं नाराज दुल्हन ने अपने चचेरे भाई से शादी कर ली। यह सबकुछ परिवार की इच्छा से ही हुआ। यह घटना कुड्डलोर जिले के पनरुती की है। जहां एक जाने-माने व्यापारी की बेटी की शादी एक लड़के से तय हुई थी। शादी के लिए एक गेस्ट हाउस को बुक किया गया था और 19 जनवरी को विवाह समारोह सम्पन्न होना था।

लड़की की शादी घर वालों की रजामंदी से तय हुई थी। सभी रस्में भी निभाई गईं। दोनों की शादी 19 जनवरी को थी। लड़की शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां से जब वह गेस्ट हाउस वापस लौटी तो परिवार वालों के साथ डांस करते हुए एंट्री की। लड़की का यह तरीका लड़के को नागवार गुजरा और सभी के सामने दानों में बहस शुरू हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने आपा खो दिया और सबके सामने लड़की को थप्पड़ (Groom slaps the bride) जड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

शादी के दौरान लड़के द्वारा थप्पड़ (Groom slaps the bride) मारे जाने से नाराज युवती ने भी लड़के को थप्पड़ (Groom slaps the bride) मार दिया। इतनी देर में लड़की के पिता ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और शादी तोड़कर सभी को गेस्ट हाउस से जाने को कह दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त
अगले दिन चचेरे भाई से रचाई शादी

लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी उसके चचेरे भाई से कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी घरवालों ने रजामंदी दी। लड़की भी इसके लिए तैयार हो गई, जिसके बाद एक मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।