प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी प्रबंधन देखने वाले नेता को उत्तराखंड में मिली यह बड़ी जिम्मेदारी…

68
खबर शेयर करें -

newsjunction24.com

देहरादून (dehradun) : लोकसभा चुनाव में तिथियों की घोषणा होने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा समेत सभी दल त्यारियों में जुट गए हैं। चुनावी त्यारियोँ में भाजपा अपने विरोधी दलों पर भारी साबित हो रही है। इसी के दृष्टिगत प्रदेश भाजपा ने प्रांतीय प्रवक्ताओं के खेमे को बढ़ा दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा समेत चार अन्य को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। लखेड़ा चुनाव में मीडिया प्रबंधन के माहिर माने जाते हैं। उन्होंने बनारस लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव में भी यही जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे के बट से बोला था हमला, दो गिरफ्तार

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए सतीश लखेड़ा चमोली के रहने वाले हैं। वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की टीम के सदस्य हैं। उन्हें पार्टी ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बनारस लोकसभा सीट पर मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी दी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

वर्ष 2017 में उन्हें उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली व मध्य प्रदेश में केंद्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा मिला था। इसके अलावा हाल में भाजपा में शामिल हुई देहरादून की कमलेश रमन और नैनीताल निवासी पूर्व दायित्वधारी गीता ठाकुर को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी एवं भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य गौरव पांडेय (अल्मोड़ा) को भी प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। यही लोग भाजपा के चुनावी प्रबंधन के बारे में ब्रीफ करेंगे।