उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई लंबी छलांग और राष्ट्रीय स्तर पर पाया यह मुकाम

54
खबर शेयर करें -

 

newsjunction24.com
देहरादून (dehradun) : उत्तराखंड के युवा एवं धाकड़ मुख्यमंत्री कहलाने वाले पुष्कर सिंह धामी लगातार लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। अपने शक्तिशाली फैसलों से उन्हें देश के सर्वाधिक शक्तिशाली लोगों की सूची में स्थान मिला है। सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में जगह मिलने से भाजपा गदगद है।

सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताए गए हैं। पिछले साल की सूची में सीएम धामी भारतीयों में 93वें नंबर पर थे। इतने कम समय में धामी की लोकप्रियता का तेजी से बढना उनकी मजबूती का संकेत है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी की गई थी। सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बनकर जिस तरह पुष्कर सिंह धामी ने राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया और केंद्र सरकार तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ समन्वय बिठाकर राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराया और सख्त नकल विरोधी कानून बनवाकर देश को यह बताया कि छोटे राज्य में बड़े फैसले लेने की जबरदस्त क्षमता है। इन्हीं फैसलों की बदौलत उन्हें विशेष पहचान मिली।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी

बता दें, कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिली थी। नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। यूनिफॉर्म सिविल कोड एक्स पर ट्रेंड करता रहा।