पुलिस समझ रही थी जिसे नाबालिग, ढाई साल की बेटी और नौ महीने के बेटे का निकला बाप

135
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के मुखानी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागे किशोरों की तलाश में पुलिस पसीना बहा रही है। वह अब तक तीन लोगों को दोबारा भी चुकी है, मगर चार किशार अब भी पकड़ से दूर हैं। इस बीच पुलिस के सामने एक और चुनौती आ खड़ी हुई है। क्योंकि संप्रेक्षण गृह से भागे एक किशोर के नाबालिग होने पर संदेह खड़ा हाे गया है। लालकुआं निवासी इस कथित किशोर को शादीशुदा बताया जा रहा है।

उसकी तलाश में शुक्रवार को पुलिस लालकुआं स्थित उसके घर पहुंची तो हैरान रह गई। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चों को देख पुलिस का माथा घूम गया। पता चला कि जिसे वह नाबालिग समझ रही थी, चार साल पहले ही उसकी शादी हो चुकी है आैर अब उसकी ढाई साल की बेटी और नौ महीने का एक बेटा भी है। अब पुलिस के सामने उसकी उम्र को लेकर जांच करने की भी चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि पुलिस ने देर शाम उसे दबोच लिया है। और अब उसका मेडिकल टेस्ट कराकर उम्र का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

इस मामले में एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर इस शख्स की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है। अब घर में उसकी पत्नी और दो बच्चों के भी होने का पता चला है तो इस बारे में पड़ताल की जाएगी। अगर वह बालिग निकला तो कोर्ट में गलत दस्तावेज दाखिल करने पर एक और केस बनेगा। और अगर उसकी उम्र 18 साल से कम हुई तो नाबालिग उम्र में शादी करने का केस बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़कों में छोड़े पशु तो दर्ज होगी एफआईआर

ये है मामला

मुखानी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सात किशोर बुधवार की रात तीन मंजिला भवन की खिड़की के एंगल और जाली काटकर फरार हो गए थे। किशाेरों ने इसके लिए शातिराना तरीका अपनाया था। खिड़की की ग्रिल तोड़ और जाली काटने के बाद रजाई के खोल की रस्सी बनाकर तीन मंजिले कमरे से नीचे आए और फिर सीढ़ी लगाकर संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर फरार हुए गए थे। पता चलने पर शुरू हुए तलाशी अभियान में दो किशोरों को पकड़ लिया गया था। एक को शुक्रवार शाम को पकड़ा गया। चार अभी तक फरार हैं। ये सभी चोरी और नशे के सामान के साथ पकड़े गए थे।