UP: मतगणना में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्ती, गोली मारने के आदेश जारी

290
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो गए और अब सभी को 10 मार्च के नतीजों का इंतजार है। यूपी में 10 मार्च के नतीजों से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना (UP Chunav Counting) में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी करने वाले को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वोटों की गिनती के दौरान गड़बड़ी करने की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। काउंटिंग (UP Chunav Counting) के एक दिन पहले, काउंटिंग के दिन और एक दिन बाद तक अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धधकते जंगलों पर काबू पाने के लिए जुटे हेलीकॉप्टर, पहुंच चुकी भारी क्षति

कानपुर देहात में चार विधानसभा सीटें हैं। दस मार्च को अकबरपुर में स्थित डिग्री कॉलेज में मतगणना (UP Chunav Counting) सम्पन्न कराई जाएगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, जिसकी जानकारी देने के लिए कानपुर देहात एसपी और डीएम ने संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान एसपी कानपुर देहात स्वप्निल मंमगाई ने कहा कि मतगणना (UP Chunav Counting) के दौरान अराजकता तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आतंक से मिली निजात- किसान को मौत घाट उतारने वाली बाघिन पकड़ी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।