उत्तराखंड भाजपा ने तय किए प्रत्याशियों के नाम, आज इतने बजे जारी होगी लिस्ट

304
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी ने बुधवार को 70 विधानसभा सीटों में से 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों (Uttarakhand election BJP candidates) के नाम फाइनल कर दिए हैं। 21 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए आज यानी बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बृहस्पतिवार तक प्रत्याशियों (Uttarakhand election BJP candidates) की पहली सूची जारी हो जाने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे जंगल- आग की चपेट में आए स्कूल के तीन कमरे, फर्नीचर भी जला

बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी 70 सीटों के पैनल पर गहन विचार-विमर्श हुआ है। अधिकांश विस सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों (Uttarakhand election BJP candidates) के नामों की घोषणा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश- चारधाम यात्रा में बेहतर हो यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था
सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष के लिए ये सीटें

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके अलावा सभी मंत्रियों के टिकट भी फाइनल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशियों (Uttarakhand election BJP candidates) की पहली सूची जारी हो जाएगी। कोटद्वार, डोईवाला समेत करीब 10 सीटों पर पार्टी बाद में निर्णय करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।