पांच हत्याओं से दहला उत्तराखंड, युवक ने पत्नी, मां और 3 बेटियों का काट डाला गला

412
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड आज एक खूनी वारदात से दहल उठा। राजधानी देहरादून में आज एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर डाली। घटना रानीपोखरी इलाके की है और आरोपी की पहचान महेश तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया है कि आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी, माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। उसने पांचों लोगों का गला काट दिया।

उन्होंने बताया कि पंडिताई का काम करने वाले व्यक्ति ने सुबह पूजा-पाठ के बाद घटना को अंजाम दिया। वह कई वर्ष से परिवार के साथ नागाघेर रानीपोखरी देहरादून में ही रह रहा था। यहाँ उसने अपना मकान भी बना लिया था। आरोपित चुप है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मृतकों में आरोपित की 75 वर्षीय मां बीतन देवी, 36 वर्षीय पत्नी नीतू देवी, 13 वर्ष की पुत्री अपर्णा, 11 वर्ष की पुत्री स्वर्णा और नौ वर्ष की पुत्री अन्नपूर्णा शामिल हैं।