Uttrakhand independent day : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को की बड़ी घोषणा, सुंदर लाल बहुगुणा के नाम यह पुरस्कार

504
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : देश भर में 75वां स्वतंत्रता दिवस पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। दिल्ली में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा फहराया। देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह दिवस देशभक्ति का बोध कराता है। इस दिन के लिए न जाने कितने लोगों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। यह दिन सभी के लिए अमूल्य है। हमको संकल्प लेना चाहिए शहीदों की इस आजादी स्वरूप विरासत को हमें पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियां जिस प्रकार समाज में जहर घोलने का काम कर रही हैं, उनको खत्म करना है। जागरूक रहते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिवारों, अर्ध सैन्य वालों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी शहीदों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रसिद्ध पर्यावरणविद् स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की स्मृति में राज्य सरकार ₹200000 की धनराशि का ”सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार” शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थानीय संस्कृति और भाषाओं के अध्ययन एवं शोध के लिए राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की स्थापना की जाएगी। सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के कक्षा 10 और 12 के छात्र छात्राओं को निशुल्क टैबलेट भी देगी।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा