Uttrakhand roadways : उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने वेतन के लिए जारी किया बजट। यह बोले कर्मचारी नेता

228
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों को आखिरकार कई महीनों बाद राहत मिली। छह महीने से बिना वेतन सेवाएं दे रहे चालक परिचालक एवं क्लर्क स्टाफ की परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹34 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अव्यवस्थाओं के चलते कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उत्तराखंड राज्य की नींव कर्मचारियों पर ही टिकी हुई है सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कमल पपनै ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। साथ ही कहा कि सरकार को कर्मचारी हितों पर गंभीर रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

गौरतलब है कि कोरोना के कारण बसों का संचालन न होने से परिवहन निगम को घाटा होने से उसके कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो पर रहा था। 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है।