
न्यूज जंक्शन 24, रामनगर।
रामनगर क्षेत्र में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। मालधन गांव में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत तुमडिय़ा डेम द्वितीय मेें हिम्मत सिंह का जंगल से लगा हुआ खेत है। सोमवार की रात मेें वह खेत से घर लौट रहा था। इस बीच जंगली हाथी ने उस पर हमला कर मार डाला। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसका शव खेत के पास पड़ा हुआ मिला। सूचना पर वन विभाग के एसडीओ शिशुपाल रावत भी मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। शव का रामनगर में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Be the first to comment