यहां पेड़ में लटका मिला महिला का शव, इतने दिन से थी लापता

100
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला का शव मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा में पेड़ से लटका मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शिनाख्त कराई। महिला कई दिनों से लापता बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा स्थित जीएसजी क्रिकेट ऐरीना के पास गुरुवार को कुछ लोगों ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा। जिससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी गई। एसओ पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतारकर लोगों से शिनाख्त कराई गई। शव की पहचान 47 वर्षीय तारा देवी पत्नी ललित सिंह के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, लेह में तैनात थे मेजर प्रणव

पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 26 मार्च से लापता थी। उसके दो बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। एसओ जोशी ने बताया कि शव की कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। कई दिन पुराना शव होने की वजह से सड़ गया था। परिजनों ने बताया कि तारा देवी पिछले पांच साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नहाने के दौरान गंगा में डूब गया था युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

पति ललित सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तारा 26 मार्च को अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वो नहीं मिली तो मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने 30 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की।