नैनीताल जिले की 6 सीटों पर 9 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान, जानें अब कितने ठोक रहे ताल

495
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव के लिए नैनीताल जिले से प्रत्याशियों के चेहरे सोमवार शाम को साफ हो गए। जिले में नौ प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब जिले की छह सीटों से पांच महिलाओं समेत 63 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 20 निर्दल हैं।

भाजपा ने बागियों को किया शांत, कांग्रेस चूकी

भाजपा ने जिले कालाढूंगी सीट पर बागी बने गजराज बिष्ट को मना लिया है। सोमवार को उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया। हालांकि भीमताल सीट पर बागी हुए मनोज शाह को पार्टी मना नहीं पाई। वह निर्दल ही मैदान में डटे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस अपने बागियों को शांत नहीं करा सकी है। लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी, तो रामनगर में संजय नेगी कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: हरीश रावत और महेंद्र पाल के लिए परेशानी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल में इस छात्रा ने रचा इतिहास, सीएम धामी ने दी बधाई
ये हुए मैदान से बाहर

कालाढूंगी से गजराज बिष्ट और एक निर्दल उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा है, जबकि हल्द्वानी से आम आदमी पार्टी की डमी प्रत्याशी स्मृति टिक्कू, नैनीताल से भुवन आर्य व मीनाक्षी, भीमताल से नंदाबल्लभ, रामनगर से गौरव रावत, लालकुआं में सविता पांडे ने नाम वापस लिया है। रामनगर सीट से भी एक निर्दल ने नाम वापस लिया है।

कहां से कौन मैदान में 
लालकुआं विधानसभा सीट
मोहन सिंह-भाजपा
हरीश रावत-कांग्रेस
चंद्रशेखर पांडे-आप
बहादुर सिंह जंगी-भाकपा माले
वीरेंद्र पुरी-देवभूमि पार्टी
मनोज पांडे-सपा
पृथ्वीपाल सिंह रावत-बसपा
राम सिंह-रिपब्लिकन पार्टी
संध्या डालाकोटी, यशपाल आर्य, पवन कुमार चौहान, नवीन चंद्र पंत व कुंदन सिंह मेहता-निर्दल।
भीमताल विधानसभा सीट
राम सिंह कैड़ा-भाजपा
दान सिंह-कांग्रेस
भुवन चंद्र-बसपा
हरीश चंद्र जोशी-उक्रांद
संजय पांडे-आप
विक्रम सिंह-सपा
प्रकाश चंद्र, लाखन सिंह नेगी, मनोज साह, सुरेश चंद्र आर्य-निर्दल।
नैनीताल विधानसभा सीट
सरिता आर्य-भाजपा
संजीव आर्य-कांग्रेस
हेम चंद्र आर्य-आप
राजकमल सोनकर-बसपा
ओम प्रकाश-उक्रांद।
हल्द्वानी विधानसभा सीट
डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला-भाजपा
सुमित कुमार-कांग्रेस
समित टिक्कू-आप
शोएब अहमद-सपा
रवि वाल्मीकि-उक्रांद
अब्दुल मतीन सिद्दीकी- एआइएमआइएम
महिपाल सिंह-जनता बिग्रेड
जितेंद्र सिंह-बसपा
अनिल कुमार-जन एकता पार्टी
दिव्यांशु वर्मा, उमेश चंद्र जोशी, प्रशांत कुमार नेगी, राजेंद्र कुमार गुप्ता-निर्दल।
कालाढूंगी विधानसभा सीट
बंशीधर भगत-भाजपा
महेश चंद्र-कांग्रेस
मंजू तिवारी-आप
प्रकाश चंद्र्र-उपपा
सुंदर लाल आर्य-बसपा
मोहन कांडपाल-उक्रांद
राजेंद्र कुमार वालिया-सपा
जगत सिंह रावत, भगवान सिंह, सुमनलता व चंद्रशेखर तिवारी-निर्दल।
रामनगर विधानसभा सीट
दीवान सिंह बिष्ट-भाजपा
महेंद्र सिंह पाल-कांग्रेस
हेम भट्ट-बसपा
शिशुपाल सिंह रावत-आप
चिंता राम-उपपा
अब्दुल गफ्फार-सपा
राकेश चौहान-उक्रांद
मोहसिन खान-भारतीय जन जागृति पार्टी
संजय नेगी, श्वेता मासीवाल व जगदीश चंद्र पांडे-निर्दल।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पति के कत्ल के बाद खुद पुलिस के पास पहुंची महिला, यहां की है घटना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  सैन्य सम्मान के साथ शहीद मेजर प्रणय की अंत्येष्टि, श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।