UP : बेटे का टिकट कटने से गम में डूबे सपा सरकार के पूर्व मंत्री, हार्ट अटैक से मौत

316
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे को टिकट न मिलने से सपा सरकार में मंत्री रहे पिता (Raja Rajeev Kumar Singh)  इतना दुखी हो गए कि उसी के गम में उनकी मौत हो गई।

यह मामला बाराबंकी जिले का है। पूर्व मंत्री और छह बार से विधायक रहे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह (Raja Rajeev Kumar Singh) का सोमवार सुबह लखनऊ के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बेटे का टिकट कटने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। दो दिन पहले हार्ट अटैक आने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान आज सुबह राजा राजीव कुमार सिंह (Raja Rajeev Kumar Singh)  का निधन हो गया। वहीं निधन की सूचना मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  धधकते जंगलों पर काबू पाने के लिए जुटे हेलीकॉप्टर, पहुंच चुकी भारी क्षति

परिजनों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने राजा राजीव कुमार सिंह (Raja Rajeev Kumar Singh)  के बेटे रितेश सिंह का टिकट काट दिया था। शनिवार को टिकट कटने पर राजा राजीव कुमार को हार्ट अटैक आया। परिवार के लोग उन्हें मेदांता में भर्ती कराए। बताया जा रहा है कि राजा राजीव कुमार सिंह अपने बेटे रितेश सिंह के लिए बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे। राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक की लहर है।

दरियाबाद विधानसभा सीट वीआईपी सीट है। इस सीट पर राजघराने से जुड़े हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह (Raja Rajeev Kumar Singh)  का वर्चस्व रहा है। इस विधानसभा सीट से वह 26 सालों तक विधायक रहे। सपा सरकार में वह मंत्री भी बनाए गए थे। लेकिन 2017 के मोदी लहर में वह भाजपा के युवा प्रत्याशी सतीश चंद शर्मा से चुनाव हार गए थे। इस बार वह अपने बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू को इस दरियाबाद सीट पर टिकट मांग रहे थे। लेकिन सपा ने उनके बेटे का टिकट काट दिया और यहां से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में वनों की आग न बुझी तो डीएफओ और रेंज अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तयः सीएम

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  आतंक से मिली निजात- किसान को मौत घाट उतारने वाली बाघिन पकड़ी

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।