वरमाला के बाद दूल्हे की खुली पोल, भड़की दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, फिर आगे हुआ ये

1427
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दुल्हन ने शादी से सिर्फ इसलिए इन्कार कर दिया क्योंकि दूल्हा विग (fake hair of groom) लगाकर शादी करने पहुंचा था। यह हैरत भरा मामला जिले के ऊसराहार इलाके के उद्देतपुरा गांव का है।

भरथना थाना क्षेत्र के ध्यानपुरा निवासी महेश चंद्र ने अपनी पुत्री संगीता की शादी अजय कुमार निवासी बिधूना के साथ तय की थी। शादी के लिए जब अजय को देखा गया तो काफी सुंदर लग रहा था और सिर पर बाल (fake hair of groom)  भी ठीक लग रहे थे। 16 फरवरी को लड़की के पिता ने बिधूना पहुंचकर लड़के के साथ लगन चढ़ाने की रस्म की थी और फिर तय समय के अनुसार 22 फरवरी को बरात ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव में बने मैरिज होम में पहुंची। वहीं, लड़की वाले भी अपने गांव से मैरिज होम पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश- वनाग्नि के चलते डीएम करें यह काम, इन स्थानों में न जलाएं कूड़ा

रात में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात चढ़ी और वरमाला का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसी बीच लड़की को लड़के के सिर पर नकली बाल लगे होने की जानकारी हुई तो लड़की ने गौर से लड़के को देखा तो उसे लड़के के सिर पर लगे बाल नकली (fake hair of groom)  लगे। पहले तो संगीता को लोकलाज का भय लगा, लेकिन पूरे जीवन का सवाल था तो उसने हिम्मत कर अपने परिजनों को बात बताई और शादी करने से मना कर दिया।

जब परिजनों ने देखा तो पता चला लड़का वाकई सिर पर वालों की विग (fake hair of groom)  लगाए हुए था और सिर पर काफी कम बाल थे। इस पर परिजनों ने भी संगीता का साथ दिया और लड़के पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया। लड़की के पिता ने कहा कि यदि सिर पर बाल नहीं थे तो पहले बताना चाहिए था। इस तरह धोखा देकर शादी करने से जीवन में कभी भी दरार आ सकती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। वहीं, संगीता के पिता महेश ने शादी से साफ मनाकर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- निकाय कार्यालय में मतदाता सूची देख करा सकते हैं संशोधन

लड़के वालों ने बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन संगीता किसी भी सूरत में तैयार नहीं हुई। महेश अपनी बेटी को गेस्ट हाउस से लेकर घर चला गया। इसके बाद सुबह लड़का बारातियों के साथ ऊसराहर थाने पहुंचा। ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि लड़की शादी के लिए तैयार नहीं है, लड़के के सिर पर विग लगी हुई है। लड़के पक्ष ने शिकायत की थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने कारवाई से मना कर दिया।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश- वनाग्नि रोकने में वन विभाग को पूर्ण सहयोग करें जिलाधिकारी

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।