रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, सैन्य और हवाई अड्डे तबाह, बीच रास्ते से वापस लौटा एयर इंडिया का विमान

248
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग (Russia attacked on Ukraine) का एलान कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव, खारकीव और पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल समेत कई इलाकों में धमाके हुए हैं। हालांकि, पुतिन (Russia attacked on Ukraine) इसे सिर्फ स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन बता रहे हैं। उनका कहना है कि यूक्रेन पर कब्जा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। इस बीच खबर है कि रूस की सेना ने बताया है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं।

रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाले और वापस जाए। यूक्रेन की सेना ने रूस को डराया है और यह सब कुछ नियो नाजी लोगों के इशारे पर हो रहा है। पुतिन ने ये एलान संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक की बीच किया है। यह बैठक रूस-यूक्रेन तनाव पर ही चल रही है, अब रूस (Russia attacked on Ukraine) पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है।

यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान

रूसी हमले (Russia attacked on Ukraine) के बीच यूक्रेन में ‘मार्शल’ लॉ का एलान कर दिया गया है। यूक्रेन की सरकार ने देश के सभी नागरिकों से सैनिकों की मदद के लिए सेना में शामिल होने की अपील की है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।

यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा: विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।