Almora latest news : अल्मोड़ा के भाजपा विधायक महेश जीना पर हमला, अस्पताल में भर्ती। इस तरह घटी घटना…

356
खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा : जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश जीना के साथ गुरुवार रात बड़ी घटना हो गई। रामलीला मंचन देख कर घर लौट रहे विधायक जीना की गाड़ी को कुछ लोगों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया और वाद विवाद शुरु कर दिया। विधायक के समझाने पर भी वे लोग नहीं माने और उन्होंने विधायक पर हमला कर दिया। इससे विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, एक युवक को उनके गनर और साथ में चल रहे पुत्र ने पकड़ लिया है। बाकी लोग फरार हो गए हैं। मौके पर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक के साथ हुई मारपीट की घटना को निंदनीय बताते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठा दी है। भाजपा विधायक के साथ हुई इस तरह की घटना से पूरे प्रदेश की भाजपा में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ,बच्चे घायल

गुरुवार की देर रात विधायक महेश जीना देघाट क्षेत्र में रामलीला मंचन देखकर लौट रहे थे। देघाट से कुछ ही दूर भाकूड़ा के पास एक यूपी नंबर की गाड़ी उनके आगे जा रही थी। विधायक के ड्राइवर ने गाड़ी से पास मांगने के लिए हॉर्न दिया। लेकिन बहुत देर तक गाड़ी ने उसे पास नही दिया। बाद में उस गाड़ी के ड्राइवर ने हाथ देकर विधायक महेश जीना की गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी से चार से पांच युवक उतरे और विधायक जीना से वाद विवाद करने लगे। गुस्साए युवक ने विधायक महेश जीना को एक घुसा मार दिया। जिससे वह गिर गए। घटना के बाद विधायक के पुत्र भी गाड़ी से बाहर निकल आए। कुछ युवक तो मौके से फरार हो गए। जबकि एक को पकड़ लिया गया। युवक नशे में थे। एक आरोपित नोएडा का व्यापारी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता मौके में पहुँच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। मामला बढ़ता देख एसडीएम, पुलिस मौके पर पहुची। आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। विधायक जीना की हालत खराब होने पर उन्हें निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को ले जाया गया। वही तहसीलदार विवेक राजोरिया मौके पर हैं।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि राजस्व क्षेत्र का मामला है। घटना के बाद रेगुलर पुलिस मौके पर चले गई है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।