रामनगर के कॉर्बेट पार्क में मिला एक और दुर्लभ और खूबसूरत पक्षी, अधिकारी और पर्यटक रह गए हैरान, पहले नहीं देखा गया ऐसा पक्षी

167
खबर शेयर करें -

रामनगर। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क वैसे तो बाघों और हाथियों के लिए अपनी खास पहचान रखता है, मगर यहां के जंगलों में और भी कई तरह के दुर्लभ अौर खूबसूरत जीव रहते हैं, मगर उनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। हाल ही में यहां सफेद रंग का बुलबुल देखा गया है। इससे पहले यहां सफेद रंग का मोर भी मिला था। इन पक्षियों का इनका सफेद रंग ही इन्हें दुर्लभ बनाता है। क्योंकि सफेद रंग में बुलबुल या मोर इससे पहली कभी नहीं देखा गया। यह रंग इनकी प्रजाति में है ही नहीं। अब काॅर्बेट प्रशासन ढेला जोन में मिले इस सफेद बुलबुल को लेकर अध्ययन करने की बात कह रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

यह भी पढ़ें : कॉर्बेट में अब महिलाएं भी पर्यटकों को जिप्सी से कराएंगी पार्क की सैर, मिले 42 आवेदन

पार्क निदेशक राहुल ने बताया कि काॅर्बेट में हिमालयन व रेड वेंटेड दो तरह की बुलबुल काफी पाई जाती है, मगर हाल ही मेंकाॅर्बेट के गाइड सचिन सिंह ने इस बुलबुल की फोटो अपने कैमरे में ली है। जो सफेद बुलबुल मिली है वह हिमालयन प्रजाति की है। उस क्षेत्र में सफेद बुलबुल कितनी है। इसका अध्ययन कराया जाएगा। निदेशक ने बताया कि कार्बेट में यह पहली बार दिखी है। यह अनुवाशिंक वजह से सफेद हुआ है।पार्क निदेशक ने बताया कि कॉर्बेट में पिछले साल 31 जुलाई को एल्बिनो यानी दुर्लभ सांभर व फिशिंग कैट भी पाए जा चुके हैं। फिर 21 जून को सफेद मोर मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी

सफेद होने का यह है कारण

किसी वन्य जीव के जीन के स्ट्रक्चर में अंतर आने से एल्बिनो जीव पैदा होता है। सीटीआर के एसडीओ आरके तिवारी बताते हैं कि ऐसा नहीं कि यदि इस बार कोई एल्बिनो जीव पैदा हुआ तो अगली बार भी वही होगा। यह लाखों व हजारों में एक होता है। इसलिए यह अति दुर्लभ जीव होता है। कलर सिगमेंट नहीं होने की वजह से इसका रंग पूरी तरह सफेद होता है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।