न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद की कोशिश व झारखंड के अंकिता कांड (Jharkhand Ankita scandal in Rudrapur) को दाेहराने की धमकी देने का मामला सामने अाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में एक युवती ने बताया कि वह गदरपुर थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ रहती है। माता-पिता के निधन के बाद वह दोनों अकेले रहते हैं। एक वर्ष पूर्व भाई ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इस दौरान कैमरों को इंस्टॉल करने आए युवक ने घर के इंस्टॉल कैमरों को अपने मोबाइल पर भी ऑनलाइन कर लिया। इस दौरान उसने अपना नाम राजकुमार बताया, जिसके बाद दोनों के बीच पहचान बढ़ी तो बातचीत होने लगी।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक उसके घर आने जाने लगा। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी का भी प्रस्ताव भी रखा। तभी पीड़िता को युवक का असली नाम शाहरुख का भी पता चल गया। यह भी जानकारी मिली कि आरोपी अभी तक कई लोगों को इस तरह फंसा कर धोखा दे चुका है। वह शादीशुदा है और बीवी से तलाक का केस चल रहा है। जिसके बाद युवती ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया।
पिछले दो माह से आरोपी युवक उसे मानसिक रूप से परेशान कर उसके साथ अभद्रता कर रहा था। साथ ही ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। युवक धमकी दे रहा है कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो जैसे झारखंड में अंकिता (Jharkhand Ankita scandal in Rudrapur) के साथ हुआ, वही हाल तेरे साथ भी होगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पेट्रोल डाल कर जिंदा जला देने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने बताया कि 7 सितंबर को शाहरुख उसे मिलने बुला रहा था और धमकी दे रहा था कि अगर वह 9 बजे गाबा चौक नहीं आयी तो वह घर आकर उसकी हत्या कर देगा। इस पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी। साथ ही वह युवक से मिलने गाबा चौक रुद्रपुर पहुंच गई। जहां शाहरुख ने उसके साथ अश्लील ढंग से वार्ता करते हुए छेड़छाड़ की और जबरन उसके साथ चलने का दबाव भी बनाया। इतने में ही पुलिस ने वहां पहुंचकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)